फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मतगणना में लगेंगे छह से ज्यादा घंटे

मतगणना में लगेंगे छह से ज्यादा घंटे

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में लगेंगे छह से ज्यादा घंटे
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण और समय से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बुधवार रात तक मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठकें करते रहे, तो मतगणना स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले पोस्टल वोट गिने जाएंगे, जिसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। जिले की समस्त 2760 ईवीएम से वोटों की गिनती में कम से कम छह घंटे या उससे ज्यादा समय लग सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनता रोड स्थित वेयर हाउस पर लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। उसकी तमाम तैयारियां मतगणना स्थल पर कर ली गई हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट में बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन पांच विधानसभा क्षेत्रों की 1938 ईवीएम से वोटों की गिनती होनी है, जबकि कैराना लोकसभा सीट में शामिल नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र की 822 ईवीएम से भी गिनती की जाएगी। इस तरह से पूरे जिले की 2760 ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। वेयर हाउस में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग चबूतरा निर्धारित है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई गई है, जबकि एक टेबिल सहायक रिटर्निंग आफिसर की रहेगी। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और चुनाव प्रेक्षकों ने वेयर हाउस पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, एसएसपी दिनेश कुमार ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू करा दी जाएगी। सबसे पहले पोस्टल वोट गिने जाएंगे, जिसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पूरी होने में कम से कम छह घंटे या इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। मतगणना पूरी होने पर विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

प्रेक्षक भी रहेंगे मौजूद
सहारनपुर। मतगणना की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने सहारनपुर जनपद में दो प्रेक्षकों की तैनाती की है, जिनमें रनवीर शर्मा और गोरखनाथ पहले ही जनपद में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को मतगणना के दौरान प्रेक्षक भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। नकुड़, गंगोह और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीटों की मतगणना पर चुनाव प्रेक्षक गोरखनाथ नजर रखेंगे, जबकि बेहट, सहारनपुर देहात, नगर, और देवबंद विधानसभा सीटों की मतगणना की निगरानी चुनाव प्रेक्षक रनवीर शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी से होगा वीवीपैट का चयन
सहारनपुर। मतगणना के दौरान वीवीपैट से ईवीएम में डली वोटों का मिलान किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की पांच बूथों के वीवीपैट का चयन लॉटरी के जरिए होगा। उन्हीं पांच वीवीपैट से ईवीएम में डली वोटों का मिलान किया जाएगा।

हर टेबिल की होगी वीडियोग्राफी
सहारनपुर। मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबिल की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि मतगणना की पारदर्शिता पर नजर रखी जा सके। वीडियोग्राफी की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed