{"_id":"5ce595febdec220742621d01","slug":"155855006514-saharanpur-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लेकर राजनीतिक दल सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लेकर राजनीतिक दल सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना को लेकर राजनीतिक दल सतर्क
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना की पूर्व संध्या पर राजनीतिक दल सतर्क रहे। मतगणना के दौरान एजेंट (अभिकर्ता) बनाए गए कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने बैठकें कीं और कहा कि मतगणना के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें।
दिल्ली रोड स्थित भाजपा के नए कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक मनोज चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मतगणना ड्यूटी में लगे कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई है। कार्यकर्ताओं से कहा कि मतगणना के दौरान वह पूरी तरह सक्रिय रहें। इसके अलावा कैराना लोकसभा सीट को लेकर गंगोह में बैठक का आयोजन किया गया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने बताया कि मतगणना को लेकर सहारनपुर लोकसभा की पांचों विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ उनके पास सौंपे गए। कार्यकर्ताओं से कहा कि मतगणना के दौरान वह पूरी तरह सतर्क और सावधान रहें। किसी भी तरह गड़बड़ी हो तो तुरंत उसका विरोध दर्ज कराया जाए। इसके अलावा बसपा-सपा गठबंधन के पदाधिकारियों ने भी मतगणना एजेंटों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने मतगणना के दौरान बारीकी से नजर रखने को कहा।