{"_id":"61f432c055a0e71d7d633306","slug":"152-corona-infected-including-three-children-and-two-teachers-were-found-saharanpur-news-mrt5748930160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों और दो शिक्षकों समेत 152 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों और दो शिक्षकों समेत 152 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। तीन बच्चों और दो शिक्षकों समेत जनपद में शुक्रवार को 152 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की कुल संख्या 5,615 पर पहुंच गई है। वर्तमान में 1,101 एक्टिव मरीज हैं।
शुक्रवार को मिले संक्रमितों में शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी के तीन, एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का एक-एक तथा दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल का एक व्यक्ति शामिल है। जिला जेल परिसर के भी तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एसएएम इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा चौधरी विहार, कोरी माजरा, नकुड़, रानी बाजार, प्रताप नगर, लखनौती जनता रोड, दुर्गा विहार, रेलवे स्टेशन परिसर, रायवाला, टीचर कॉलोनी, रंगैल, रूपड़ी, नौजरी, हरियाबांस, पुंडैन, सूभरी मेहराब, गागलहेड़ी, नन्हेड़ा, चौरादेव, पुवांरका, बोंदकी, ढकदेवी, नंदवाटिका कॉलोनी, मोहल्ला शिवपुरी, सिकंदरपुर, सोना अर्जुनपुर, शिवपुरी, नानौता, खजूरलता, रोशनपुर, जैनपुर, सापला, पिलखना, कुल्हेड़ी, इस्लामनगर, हसनपुर, टाबर, सैदपुर, गंगोह नगर, एयर फोर्स स्टेशन परिसर, आवास विकास, सांवलपुर नवादा, प्रेमनगर, राधा कृष्ण कॉलोनी, हकीकतनगर, रूप विहार, ज्वाला नगर, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, न्यू आवास विकास, शास्त्रीनगर, गंदेवड़ा, रामखेड़ी, मुजाहिदपुर, छुटमलपुर, जौला, नागल, फरीदपुर, सुन्हेटी, डिगौली, बलिया सुल्तानपुर, मीरपुर आदि में भी कोरोना मरीज मिले हैं।
कोविड वार्ड में दस मरीज भर्ती
शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी के कोविड वार्ड में इस समय 10 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज बीते पांच दिन में भर्ती हुए हैं। इससे साफ है कि कुछ लोगों में कोरोना गंभीर रूप ले रहा है, जो उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है। क्योंकि पांच दिन पहले तक आए संक्रमित होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि उक्त मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
जनपद में शुक्रवार को 152 कोरोना मरीज मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों और परिजनों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में दस मरीज भर्ती हैं, जिनकी स्थिति में अब सुधार है। लोगों को चाहिए कि कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करें।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।