{"_id":"5cb373a7bdec2214492aa30f","slug":"151555264423-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक दर्ज नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षुओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक दर्ज नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षुओं में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के बावजूद 94 डीएलएड प्रशिक्षुओं को अनुपस्थित दर्शाने के बाद से प्रशिक्षु अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर न्याय नहीं मिल रहा है। इसे लेकर प्रशिक्षुओं में रोष है। रविवार को गांधी पार्क पहुंचे प्रशिक्षुओं ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।
डीएलएड प्रशिक्षु रविंद्र कुमार त्यागी, गुलशीन जहां, अमरीश कुमार, खुशनुमा और अहसान मलिक ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कोड संख्या 504 और 505 में 94 प्रशिक्षुओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा दी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनकी अनुपस्थिति को सुधारा नहीं गया है और न ही उनके अंक दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब चौथे सेमेस्टर का परिणाम आने को है। यदि उनके दूसरे सेमेस्टर के अंक नहीं चढ़ाए गए तो रिजल्ट लटक जाएगा। उन्होंने अंक चढ़वाने की मांग की है। गांधी पार्क पहुंचने वालों में महेश शर्मा, आशीष कुमार, नदीम खान, जितेंद्र, ज्योति, रेन, गुलसनव्वर अली, सोनू, रजनी देवी, तरनजीत कौर, मोहम्मद लइक, मीनू मित्तल, सुमायला आदि शामिल रहीं।