{"_id":"5c8d4c3bbdec2214787e2f44","slug":"151552763963-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिकाओं पर एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिकाओं पर एफआईआर के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिकाओं पर एफआईआर के निर्देश
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाली शिक्षिकाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम ने महाराज सिंह डिग्री कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर ऋतु अग्रवाल एवं डॉक्टर प्रगति और जेवी जैन डिग्री कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर रेशमा देवी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और अनुशासनिक कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को संस्तुति प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने दोनों कालेजों के प्राचार्यों को भी इन शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
--------------------
जिला संपर्क केंद्र और मीडिया सेंटर की स्थापना
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए जिला संपर्क केंद्र और मीडिया सेंटर की स्थापना कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति सेवा या शिकायत के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करके अपनी बात दर्ज करा सकता है। जिला संपर्क केंद्र के आफिसर के रूप में कृष्णमोहन मणि त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 9720393692 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मीडिया सेंटर के प्रभारी सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार को बनाया गया है।