फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

सरसावा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली

Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली
सरसावा में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली
विज्ञापन


सहारनपुर। लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए सरसावा में भाजपा की विजय संकल्प बाइक यात्रा निकाली गई। आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व कार्यकर्ताओ को पार्टी की नीतियों का प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति में देशहित सर्वोपरि है और पार्टी ने जनहितकारी नीतियों से इसे साबित भी किया है।

शनिवार को ग्राम गदरहेड़ी में आयुष राज्य मंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता जय हिंद तथा वंदेमातरम के नारे लगाते हुए चल पड़े। गदरहेड़ी से शुरू रैली क्षेत्र के साल्हापुर, सांपला, शेखुपरा, भटपुरा, टाबर, काजीबांस, मंधोर, अपलाना, ढिक्का, कुतुबपुर, हुसैनपुर, शाहजहांपुर सहित अन्य गांवों में होते हुए सरसावा पहुंची। यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रिशीपाल चौधरी, अशोक बुढेड़ा, जितेंद्र राठौर, सुशील कांबोज, विनोद जिंदल, जितेंद्र राणा, धर्मेंद्र सैनी, सविता चौधरी, अनुज शर्मा, ब्रजपाल राणा, रणदीप राणा, शक्ति सिंह और राकेश चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed