{"_id":"5c76dd3ebdec22739e2a63fa","slug":"151551293758-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से वार्षिक बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से वार्षिक बजट पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में करीब 14.58 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास करते हुए नगर के विकास का खाका खींचा गया। कुछ विपक्षी सदस्यों ने बजट बिंदुओं पर सवाल उठाया, लेकिन अधिशासी अधिकारी द्वारा हस्तक्षेप के बाद बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। बजट में इस बार भी नगर की सबसे ज्वलंत समस्या बस स्टैंड को लेकर विचार नहीं किया गया।
बुधवार को नगर पालिका परिषद सरसावा के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गत बैठक की पुष्टि के अलावा 6 बिंदुओं पर आधारित एजेंडों पर चर्चा हुई। सभासद निधिकांत कपिल ने गत बैठक की कार्रवाई पर अपना एतराज दर्ज कराया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने नगर के विकास के लिए 14,58,60,000 रुपये का आगामी वर्ष का वार्षिक बजट सदन के पटल पर रखा। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बजट को पास करने का दबाव बनाया। जिस पर सभासद डाक्टर सोनू कुमार ने विरोध करते हुए चर्चा कराए जाने की मांग की। कुछ देर तक सभासदों के बीच नोंकझोंक भी हुई, लेकिन अंत में सर्वसम्मति से बजट को मंजूरी दे दी गई। बैठक में बीत 6 माह का लेखा जोखा भी पास किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भूमिहीनों तथा निराश्रितों के लिए आवास बनाने को जमीन क्रय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। सभासद डाक्टर सोनू कुमार ने सुझाव रखा कि ठेको की नीलामी की सूचना सभी सभासदों को दी जाए। बैठक में सभी सभासदों ने एक स्वर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सैनी की भूमिका की आलोचना की। सभासदों ने पैचिंग मरम्मत ठेकेदार पर कार्यो में शिथिलता तथा घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए काली सूची में डालने की मांग की। सभासद विनोद भाटला ने पालिकाध्यक्ष को बाजारो में सीसीटीवी लगवाने के अपने वायदे की याद दिलाई। इस मौके पर सभासद अनुज काम्बोज, राकेश साहनी, अय्यूब अंसारी, राव इमरान, बबीता राणा, शीबा, अनिल जैन, मुनेश धीमान आदि मौजूद रहे।