{"_id":"5bfaf003bdec22416c13dbc4","slug":"151543172099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद में चलती ट्रेन से व्यक्ति को दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक विवाद में चलती ट्रेन से व्यक्ति को दिया धक्का
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद में चलती ट्रेन से व्यक्ति को दिया धक्का
देवबंद (सहारनपुर)। देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की से निजामुद्दीन जा रहे एक व्यक्ति को पारिवारिक विवाद के चलते परिवार के ही कुछ लोगों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिसे घायलावस्था में नगरवासियों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर निवासी इमरान पुत्र सलाम (27) करीब चार दिन पूर्व पत्नी और बच्चों के साथ उत्तराखंड के पिरान कलियर शरीफ गया हुआ था। रविवार की शाम वह रुड़की से निजामुद्दीन जाने के लिए देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन जब देवबंद क्षेत्र के भायला रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो इमरान चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने उसे तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमरान को चलती ट्रेन से धक्का दिया गया है। सीएचसी में इमरान से की गई पूछताछ में बताया वह जयपुर में काम करता है। जिस ट्रेन से वह आ रहा था उसमें कुछ अन्य रिश्तेदार भी उसके साथ सवार थे। पारिवारिक विवाद के चलते कहासुनी के बाद उसे ट्रेन से धक्का दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।