{"_id":"5bfaefeebdec2241505b9269","slug":"151543172078-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के सिर फोड़ा
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली के विवाद में ट्रक चालक का सिर फोड़ा, हंगामा
सहारनपुर। खनन सामग्री से लदे वाहनों से अवैध वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात वसूली का विरोध करने पर ट्रक चालक को सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया गया। चालक और उसके साथियों ने हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
शनिवार रात बेहट थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी आजम पुत्र शमशाद हरियाणा की तरफ से खनन सामग्री लादकर ट्रक को रुड़की ले जा रहा था। करीब साढ़े दस बजे ट्रक जैसे ही अंबाला रोड से सहारनपुर में प्रवेश किया तो आरोप है कि करीब 20 लोग हाथों में डंडे लिए सड़क के बीच खड़े थे, जो खनन सामग्री से लदे ट्रकों से पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली कर रहे थे। आजम ने युवकों से कहा कि उसे सहारनपुर में नहीं रुकना है, बल्कि रुड़की जाना है, इसलिए पार्किंग शुल्क क्यों लगेगा। इस पर विवाद हुआ और मारपीट हो गई। आरोप है कि आजम के सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। आजम के साथी ट्रक चालक हाजी शारिक, रिजवान, शहजाद, कैसर और अब्दुल रउफ आदि ने मौके पर इकट्ठा होकर हंगामा किया। फिर वह आजम को लेकर नकुड़ तिराहा स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां से उन्हें थाना कुतुबशेर थाना जाने की सलाह दी गई। थाने पर भी पीड़ित चालक की सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसके साथी चालकों ने आजम का उपचार कराया और ले गए। ट्रक चालकों का कहना है कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
छह नवंबर को भी शिकायत करने पहुंचे थे चालक
वसूली के विरोध में शिकायत करने ट्रक चालक गत 6 नवंबर को भी नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। मगर उनकी मुलाकात महापौर अथवा नगरायुक्त से नहीं हो पाई थी। तब ट्रक चालको ने निगम के एक अधिकारी को शिकायत पत्र देकर जांच और कार्रवाई कराने की मांग की थी। बावजूद इसके वसूली करने वालों पर रोक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
आठ स्थान पर है पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका
नगर निगम ने शहर में आठ स्थानों पर खनन सामग्री से लदे वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क का ठेका दिया हुआ है। ठेका करीब 63 लाख रुपये सालाना का है। नियम है कि यदि खनन सामग्री से लदा कोई वाहन उक्त आठ स्थानों में से किसी भी स्थान पर खड़ा होता है तो उससे शुल्क वसूला जाए। बावजूद इसके सहारनपुर में यह शुल्क एंट्री पर ही वसूला जा रहा है, चाहे वाहन को सहारनपुर में रुकना हो या नहीं। रात में वसूली की वजह से अंबाला रोड पर ट्रकों और ट्रॉलियों का लंबा जाम रहता है।
खनन सामग्री से लदे वाहनों से शुल्क वसूलने के बाद जो रसीद दी जा रही है उस पर स्पष्ट तौर पर पार्किंग शुल्क अंकित है। रसीद के बिना पार्किंग पर जाने पर पेनल्टी देय होगी। ऐसे में यदि कोई वाहन पार्किंग में जा ही नहीं रहा है, तो उससे वसूली करना ठीक नहीं है। ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
ट्रक चालक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, बाद में समझौते की बात चल रही थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर दी जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। -- दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी, थाना कुतुबशेर।
ट्रक चालक से मारपीट का मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि पार्किंग शुल्क के नाम पर नियमों के विरुद्ध वसूली की जा रही है, तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - संजीव वालिया, महापौर, नगर निगम