{"_id":"5bfaeb6ebdec22419f5c1d3e","slug":"151543170926-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को उठा ले गई पुलिस
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। आर्य समाज में चल रहे विवाह समारोह में अचानक पहुंची पुलिस दूल्हे को मंडप से उठा ले गई। दूल्हा और उसका भांजा दुल्हन की ही नाबालिग छोटी बहन के अपहरण के मामले में नामजद बताए जाते हैं। देर तक दोनों पक्षों में हंगामा होता रहा। लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
शामली जनपद के गांव गुज्जरपुर निवासी नीटू की शादी सहारनपुर की एक कालोनी निवासी एक युवती के साथ होनी थी। बताया गया कि इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति से रविवार का दिन नियत किया गया था तथा गंगोह आर्य समाज मंदिर में सात फेरे होने तय हुए थे। रविवार को आर्य समाज मंदिर में मंडप तैयार कर दिया गया था। लड़का-लड़की के अलावा दोनों के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। जैसे ही दुल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे, तभी पुलिस की गाड़ी आई और दूल्हे को मंडप से ही उठा कर अपने साथ ले गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार दूल्हे नीटू का भांजा शिवा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद का निवासी है। आरोप है कि वह एक सप्ताह पूर्व नीटू की होने वाली दुल्हन की नाबालिग बहन को बहला कर अपने साथ ले गया था। सहारनपुर में लड़की के परिजनों ने मामा-भांजे को नामजद कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी कारण जानकारी मिलने के बाद गंगोह पुलिस के माध्यम से आरोपी नीटू को मंडप से उठा लिया गया। आरोपी को सहारनपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। आर्य समाज के मंत्री रमेश चंद के अनुसार उन्होंने तमाम औपचारिकता पूरी कर ही यहां विवाह की अनुमति दी थी।