{"_id":"5bf85197bdec2241a004a724","slug":"151543000471-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस पर दिल्ली कूच करने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस पर दिल्ली कूच करने का आह्वान
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में 26 नवंबर को दिल्ली में आयोजित संविधान दिवस पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस भवन पर हुई बैठक में विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस दलितों की हितैषी है। संविधान के तहत जो अधिकार देश के नागरिकों को मिले हैं वह बाबा साहब डाक्टर भीमराम अंबेडकर की देन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। पूर्व विधयक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चल रही है। कांग्रेस ने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की है। कांग्रेस में सभी धर्म, जाति के लोग समाहित हैं। बैठक में आईसीसी सदस्य शकुंतला सिंह, पीसीसा सदस्य संजीव कौशल, गुलफाम अंसारी, अरविंद पाल, संजय जाटव, अमरदीप जैन, नसीब खान, सुजाता सिंह, जादोरम गुप्ता, अमित कांबोज, अर्चत जैन, डाक्टर वीरसैन, आनंद कुमार, बीजू, गुड्डू, सोनू, जफर अंसारी, हाफिज अकील, सचिन जाटव, सचिन तनेजा, मुकुल जाटव, अंकित जाटव, मनीष, अमन कुमार, ओमपाल मौजूद रहे।