फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पैकेज का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा: राणा

पैकेज का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा: राणा

Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पैकेज का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा: राणा
सहारनपुर। प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शुगर मिलों को मिलने वाले पैकेज का पूरा पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। इसमें से जिले की दोनों सहकारी शुगर मिलों को 104 करोड़ रुपये दिया जाएगा। उन्होंने नानौता शुगर मिल में बंद पड़ी डिस्टलरी को चलवाने का वादा भी किया।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शुगर मिलों को मिलने वाले 5535 करोड़ के पैकेज में से 887 करोड़ रुपये सहकारी शुगर मिलों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए निर्गत किए जा चुके हैं। इस पैकेज की पहली शर्त यह है कि यह पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में 36700 करोड रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है, जो एतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार उत्तरप्रदेश में 120 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो देश में कुल चीनी उत्पादन का 38 प्रतिशत है। गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि जिले में सात वर्ष से बंद पडी दया शुगर मिल को गत पेराई सत्र में चलवाया गया था। साथ ही बुलंदशहर की छह वर्ष से बंद पडी वेव शुगर मिल, चंदौसी की दस वर्ष से बंद पड़ी वीनस शुगर को पिछले सीजन में चलवाया गया। उन्होंने कहा कि रमाला शुगर मिल और मौहद्दीनपुर शुगर मिल में क्षमता का विस्तार भी कराया गया है। इसके अलावा खांडसारी उद्योग के लिए 72 घंटे में लाइसेंस देने की व्यवस्था की गई है। अब तक 31 लाइसेंस निर्गत किए जा चुके हैं। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि गन्ना भुगतान के लिए पहले किसान धरना प्रदर्शन करते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से जहां किसानों का गन्ना भुगतान हुआ, वहीं एक-एक गन्ने की पेराई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed