फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आज होगी जनपद के ओडीएफ होने की घोषणा

आज होगी जनपद के ओडीएफ होने की घोषणा

Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आज होगी जनपद के ओडीएफ होने की घोषणा
आज होगी जनपद के ओडीएफ होने की घोषणा
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को जनपद खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी घोषणा करेंगे। शहर और देहात क्षेत्रों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सहारनपुर शहर और देहात एक साथ ओडीएफ घोषित होंगे। जिले की 887 ग्राम पंचायतों में दो लाख 11 हजार शौचालय बनाए गए हैं। इन पर करीब दो अरब रुपये खर्च आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में चार वर्षों से शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में दो अरब की लागत से दो लाख 11 हजार 976 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कराया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में होंगे। हालांकि, सीएम का दौरा लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर है। लेकिन वह विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकतेे हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सहारनपुर शहर और देहात क्षेत्र एक साथ ओडीएफ घोषित होगा। मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed