{"_id":"5aee05664f1c1b23338b6d3f","slug":"151525548390-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देवालय से पहले’ खंड काव्य का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देवालय से पहले’ खंड काव्य का विमोचन
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘देवालय से पहले’ खंड काव्य का विमोचन
सहारनपुर। स्वच्छता को समर्पित ‘देवालय से पहले’ खंड काव्य का पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विमोचन किया। मंत्री ने देव भास्कर पांडेय द्वारा लिखी पुस्तक की खूब सराहना की।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और पुस्तक के रचनाकार देव भास्कर पांडेय ने खंडकाव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सात सर्ग लज्जा, पीड़ा, अंतर्पट, जलाभाव, विकार, विचार दृष्टि से देश में स्वच्छता के विषय पर पहली विस्तृत खंड काव्य है। पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खंड काव्य स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद अहम है। उन्होंने जन सामान्य से आह्वान कि स्वच्छता जैसे विषय में शत-प्रतिशत सफलता के लिए सरकार के साथ सामूहिक सहयोग जरूरी है। इस दौरान अशोक चौधरी, खुर्शीद प्रधान, अंकुर सिंह, नसीब सिंह वर्मा, योगेंद्र सिंह, सोनू प्रधान मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने की और संचालन डा. विरेंद्र आजम ने किया।