फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम ने ठेकेदार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

नगर निगम ने ठेकेदार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 04 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने ठेकेदार पर लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
सहारनपुर। फुटपाथ निर्माण में कार्य की धीमी गति पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि अन्य क्षेत्रों में भी जो निर्माण कार्य चल रहे हैं। यदि उनमें भी लापरवाही या गति धीमी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर निगम घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनवा रहा है। यह फुटपाथ दोनों ओर बने नालों के ऊपर बनाया जाएगा। पहले तो ठेकेदार ने सड़क की एक साइड को करीब एक महीने तक बंद कर उस पर फुटपाथ के लिए ढक्कन का निर्माण कराया। इसकी वजह से यातायात काफी प्रभावित रहा। इसे लेकर स्थानीय लोग और व्यापारी नगर निगम अफसरों का घेराव कर चुके हैं। इसके बाद अब नाले को दोबारा बनवाया जा रहा है, जिसकी भी गति काफी धीमी है। दिल्ली रोड पर भी सिविल लाइंस पुलिस चौकी से हसनपुर तक दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले करीब डेढ़ महीने से फुटपाथ का बेस तक तैयार नहीं किया गया है। इसे लेकर स्थानीय व्यापारी खासे नाराज हैं। फुटपाथ के निर्माण की धीमी गति पर नगर निगम के चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन ने संबंधित ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। केन ने बताया कि विकास कार्यों की धीमी गति पर लोग नगर निगम के अफसरों को शिकायतें कर रहे हैं, जबकि गलती ठेकेदारों की है। अन्य कार्यों में भी लापरवाह ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed