फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलने से तिलमिलाए उलमा

एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलने से तिलमिलाए उलमा

Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलने से तिलमिलाए उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र सरकार द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को खत्म किए जाने की कोशिशों को लेकर यूनिवर्सिटी की हिमायत में खड़े हुए देवबंदी उलमा अब वहां मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलने से खासे नाराज हो गए हैं। उलमा ने दो टूक कहा कि मुल्क के बंटवारे को पसंद करने वाले जिन्ना की फोटो लगाना सरासर गलत है। जो लोग इस काम को कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र संघ हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी हुई मिलने के मुद्दे पर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी (नूनाबड़ी) का कहना है कि जिन लोगों ने वहां जिन्ना की फोटो लगाई है। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ये काम यूनिवर्सिटी और मुसलमानों को बदनाम करने की एक नाकाम कोशिश है। मुल्क का मुसलमान अपने देश से बहुत प्यार करता है वो यहीं पैदा हुआ है और यहीं की मिट्टी में दफन भी होगा। मुफ्ती अथर कासमी ने कहा कि एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो मिलना बहुत ही गलत है और जिन्होंने ऐसा किया है वो यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मोहम्मद अली जिन्ना ने जिस वक्त मुल्क के बंटवारे को पसंद किया और इसकी तकसीम कराई उस वक्त जमीयत उलमा-ए-हिंद और हमारे उलमा ने इसको नापसंद करते हुए कहा था कि इस मुल्क की मोहब्बत हमारी रग-रग में बसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed