{"_id":"5ae769354f1c1bc03d8b5e06","slug":"151525115189-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में आग से महिला और तीन मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में आग से महिला और तीन मवेशी झुलसे
Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। गांव सोना अर्जुनपुर में बनी पशुशाला के छप्पर में आग लगने से तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने में महिला भी आग की जद में आ गई। महिला को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भरती कराया गया।
क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी महीपाल पुत्र परसाराम ने बताया कि उसकी पशुशाला के बराबर में उसके सगे भाई का प्लाट है। आरोप है कि उसका भाई व भतीजा प्लाट में धूना जमाकर तांत्रिक क्रिया का कार्य करते हैं। उसके अनुसार सोमवार की सुबह करीब 4 बजे उक्त दोनों भाई धूना जलाकर उक्त क्रिया कर रहे थे कि इसी दौरान उसकी पशुशाला में बने पशुओं के छप्पर में धूने की चिंगारी के चलते आग लगने से वहां बंधा एक घोड़ा व दो गर्भवती गाय बुरी तरह झुलस र्गइं। इसी दौरान पशुओं को बचाने आई महिपाल की पत्नि भी झुलस गई। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर आरोपी अपने तांत्रिक भाई व भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।