{"_id":"5abbe5014f1c1b542a8b45f7","slug":"151522263297-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं करेंगे पिछड़ों का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं करेंगे पिछड़ों का अपमान
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सैनी बिग्रेड युवा एकता मिशन के संस्थापक बादल राजकुमार सैनी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही राजपूत समाज ने पिछड़े व दलित समाज में भय और डर का माहौल पैदा कर दिया है।
बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पिछड़ों का अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ दिन पूर्व छुटमलपुर निवासी राजपूत समाज के एक युवक ने सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जातिसूचक शब्द लिखकर अपमानित किया। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और रासुुका लगाए जाने की मांग की गई। मगर, पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में आठ अप्रैल को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया और प्रवक्ता राजन गौतम ने कहा कि अब पिछड़ा और दलित समाज साथ मिलकर चलेगा। राजीव सैनी, रूप कुमार सैनी, सूरजपाल सैनी, विनोद सैनी, प्रविंद्र राणा, अंकुर सैनी, मंगल सिंह, अखिल सैनी, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे।