{"_id":"5aa572364f1c1b68248b4a1b","slug":"151520792118-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र मनाने को दुर्गा मंदिरों में तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र मनाने को दुर्गा मंदिरों में तैयारियां शुरु
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के लिए दुर्गा मंदिरों में तैयारियां शुरु
गंगोह (सहारनपुर)। चैत्र नवरात्र मनाने की विभिन्न दुर्गा मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 18 मार्च को वैष्णो देवी धाम से मां दुर्गा की सवारी भी निकाली जाएगी। भूवनेश्वरी पंचायती मंदिर, पीठ बाजार स्थित काली मंदिर, महादेव कुटी, राम बाग, नव दुर्गा मंदिर और माता वैष्णो देवी धाम के अलावा क्षेत्र के अन्य मंदिर भी नवरात्र के लिए सजाए जाने लगे है। नवरात्रों को लेकर बाजारों में भी पूजा सामग्री आनी आरंभ हो गई है। अन्य मंदिरों के अलावा बाबा हरिदास मार्ग स्थित माता वैष्णों देवी धाम में भी नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर संचालन समिति महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा पहले नवरात्र पर मां दुर्गा की सवारी भी निकाली जाएगी। सवारी मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वहीं पर ही समाप्त होगी। दुर्गा अष्टमी पर भी विभिन्न मंदिरों में हवन और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। समिति के मुरारी लाल बजाज ने बताया कि 18 मार्च को वैष्णो देवी धाम से मां दुर्गा की सवारी निकालने के अलावा अष्टमी पर गरबा, जन कल्याण यज्ञ के अलावा कन्या पूजन होगा।