फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से देवबंदी उलमा खफा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से देवबंदी उलमा खफा

Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से देवबंदी उलमा खफा
वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर उलमा नाराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने एक ट्वीट की वजह से विवादों में घिर गए हैं। जिस पर देवबंदी उलमा ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। उलमा का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग जैसी हस्ती से इस तरह की गलत बयानबाजी की उम्मीद नहीं थी। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा अपना नजरिये साफ सुथरा रखना चाहिए।

केरल में हुई घटना को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में तीन मुस्लिमों का नाम लेते हुए मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की थी। जिस पर मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम मौलाना कारी रिहान का कहना है कि केरल में जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसमें हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समुदाय के करीब सात लोगों को नामजद किया गया है। लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट में केवल तीन मुस्लिमों का नाम लिखकर मामले को मजहबी रंग देने की कोशिश की है। जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार को सोशल मीडिया पर कड़ी नकेल कसनी चाहिए और देश का माहौल खराब करने वाले संदेश डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed