{"_id":"5a93095e4f1c1be13b8b4f86","slug":"151519585630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर दूध, मावा के सेंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर दूध, मावा के सेंपल लिए
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के हलवाई हट्टा बाजार में दुकानों पर छापेमारी कर मावा एवं दूध के नमूने लिए। जिससे बाजार में हड़कंप मचा रहा। टीम ने नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है।
होली के त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में हलवाई हट्टा बाजार में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी की।
विभाग की टीम ने हलवाई हट्टा में मैसर्स मोहनलाल मनोज कुमार के यहां छापा मारा। मौके पर नौकर टिन्नू मिला। मौके से टीम ने खोया का नमूना लिया। इसके बाद मैसर्स पवन कुमार निवासी कोटड़ा तथा मैसर्स मोहनलाल मुकेश कुमार के यहां छापेमारी की और मौके से खोया (मावा) के नमूने भरे।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने पुरानी चुंगी स्थित अश्वनी कुमार के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। जबकि नुमाइश कैंप निवासी अनिल कुमार की डेरी पर मिले नौकर राजकुमार के सामने दूध कें टैंकर से दूध के नमूने लिए।
अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हलवाई हट्टा बाजार में कुल तीन मावा आढ़त पर छापेमारी कर खोए के तीन नमूने सील मोहर कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं।