{"_id":"5a905f274f1c1b5e028b6fa5","slug":"151519410983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ में बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बने अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ में बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष बने अरविंद
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बलियाखेड़ी कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को शिक्षक भवन पर चुनाव कराया गया। प्रतिद्वंद्वी का नामांकन निरस्त होने के चलते अरविंद यादव निर्विरोध अध्यक्ष बने, जबकि शेष पदों पर चुनाव हुआ।
चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी पूर्व जिला मंत्री संजय सैनी और मनीष शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले रविंद्र पंवार का पर्चा खारिज कर दिया गया। ऐसे में अकेले प्रत्याशी बचे अरविंद यादव को विजेता घोषित किया गया। मंत्री पद पर योगिता पालीवाल ने राजीवीर सिंह को हराया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रूबी नरूला ने वैभव चौहान को पराजित किया। मतदान में 300 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राजीव यादव अनुज गुप्ता, राव असगर, आरती वालिया, प्रवीण कश्यप, प्रीतम गोयल, ब्रह्मपाल सिंह, संजय, नवल किशोर, सतीश आदि मौजूद रहे।