{"_id":"5a905eea4f1c1b28428b6fb4","slug":"151519410922-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवा मोक ड्रिल के दौरान सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवा मोक ड्रिल के दौरान सिपाही घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान एक सिपाही के हाथ में अश्रु गैस का गोला फट गया, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को जनता रोड स्थित माहीपुरा के मैदान में बलवा मॉक ड्रिल का अभ्यास चल रहा था। अभ्यास में शामिल होने के लिए सभी थाने से पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए। अभ्यास में बलवा की स्थिति मेें किए जाने वाले कार्य एवं सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों को बलवा निरोधक अस्त्र और शस्त्र की प्रैक्टिस कराई जा रही थी।
इसी दौरान सिपाही गागलहेड़ी थाना का सिपाही सत्यपाल जब टीयर गैस ग्रेनेट को ऑपरेट कर रहा था तो अचानक गोला हाथ में ही फट गया। गोला फटते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।