फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   साजिश के तहत मुसलमानों को आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा जा रहा: मुफ्ती रईस

साजिश के तहत मुसलमानों को आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा जा रहा: मुफ्ती रईस

Mon, 19 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
साजिश के तहत मुसलमानों को आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा जा रहा: मुफ्ती रईस
युवाओं पर मेहनत करने का आह्वान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड के मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुफ्ती रईस ने कहा कि साजिश के तहत मुस्लिम लड़कों को हिंदू बनाया जा रहा है। क्योंकि हम उन पर मेहनत नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे दूसरी विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं।

शनिवार की रात ईदगाह रोड स्थित महमूद हाल में देवबंद इस्लामिक एकेडमी व अबना-ए-मदारिस-ए-इस्लामिया की ओर से वैचारिक युद्ध में इस्लाम को कैसे साबित करें विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुफ्ती रईस ने कहा कि मुस्लिम नौजवानों का दूसरी विचारधारा से प्रभावित होने का असल कारण हमारा उन पर मेहनत न करना है। इसलिए वो दूसरी विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं। उनको अपनी विचारधारा में वापस लाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। दारुल उलूम ऑनलाइन अमेरिका के डायरेक्टर मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम ने कहा कि विचारधारा को प्रभावित करने के लिए आज बहुत से संगठन काम कर रहे हैं। आरएसएस मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नाम से संगठन बनाकर मुसलमानों को आरएसएस की विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। मुफ्ती यासिर ने कहा कि हम मदरसों में पढ़ते हैं और हमें जो किताबें पढ़ाई जाती हैं, इनमें तीन किताबें ऐसी हैं अगर इनको मेहनत से पढ़ लें तो हर सवाल का जवाब मिल सकता है। लेकिन अफसोस है कि हम मेहनत से पढ़ाई नहीं करते। इसलिए हम दूसरी विचारधारा से प्रभावित हो रहे हैं। देवबंद इस्लामिक एकेडमी के प्रबंधक मौलाना मेहंदी हसन एनी कासमी ने कहा कि इस वक्त दुनिया में इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश चल रही है और मुसलमानों को आतंकवादी, चरमपंथी या कट्टरवादी साबित करने के लिए बहुत सारी संस्थाएं कोशिश कर रहीं हैं। उससे निपटने और उलमा को उनकी जिम्मेदारी बताने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुफ्ती यासिर ने मदरसा छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। अध्यक्षता मौलाना नदीमुलवाजदी व संचालन महमूदुर्रहमान सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर मुफ्ती आजम कासमी, मौलाना फैय्याज कासमी, मौलाना अंजर, सलमान, अबरार, अब्दुल रहमान, शाहनवाज कासमी, नियाज कासमी, साजिद कासमी, मौलाना अरीब जफर, इनाम, तारिक अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed