{"_id":"5a2448354f1c1b8b688b67f5","slug":"151512327221-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार और और बाइक सवार पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार और और बाइक सवार पांच घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने आल्टो कार व बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।
हादसा रविवार की सुबह आठ बजे गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कसबे में घुसते ही हुआ। नगर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे उसमें सवार तैय्यब पुत्र असरफ, बुरहान पुत्र इदरीश निवासीगण सौहनचिड़ा थाना नागल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बेकाबू हुए ट्रक ने साइड में जा रही बाइक को भी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वीरेंद्र, उसकी पत्नी अरुणा व बेटी पूजा निवासीगण खजूरी अकबरपुर सड़क पर गिरने से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया।एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।