{"_id":"5a0f29a94f1c1b6e548bdadb","slug":"151510943145-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ राशन विक्रेताओं की प्रतिभूति धनराशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ राशन विक्रेताओं की प्रतिभूति धनराशि जब्त
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह और देवबंद में उचित दर की आठ दुकानों को नियमित नहीं खोलने पर दुकानदारों की प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया है। साथ ही दोबारा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
शिकायत के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा 27 अक्तूबर को किए गए औचक निरीक्षण में गंगोह की दो और देवबंद की छह उचित दर की दुकानें कार्य समय में बंद पाई गई थी। इनमें गंगोह नगर की आनंद प्रकाश उचित दर विक्रेता और गुलशेर, देवबंद के रविदास मार्ग स्थित सारिका की दुकान, मोहल्ला कोहला बस्ती की प्रदीप कुमार की दुकान, मोहल्ला अबुमाली की महबूब हसन की दुकान, मोहल्ला दुुग्धा नगर की सोमपाल की दुकान, मोहल्ला पठानपुरा के सुरेंद्र कुमार की दुकान, मोहल्ला पठानपुरा के मोहनलाल की उचित दर की दुकान बंद पाई गई। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि इन दुकानदारों की दुकानें बंद पाई गई थीं। दुकान के नोटिस बोर्ड पर बंदी का कोई नोटिस भी अंकित नहीं था। उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानदारों की पांच हजार रुपये की प्रतिभूति को जब्त कर लिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अनियमितता पाई गई तो कठोर कार्रवाई होगी।