फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीनियर वालीबाल के फाइनल में आर्यभट्ट सदन विजयी

सीनियर वालीबाल के फाइनल में आर्यभट्ट सदन विजयी

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीनियर वालीबाल के फाइनल में आर्यभट्ट सदन विजयी
सीनियर वालीबाल के फाइनल में आर्यभट्ट सदन विजयी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में अंतिम दिन सीनियर वर्ग में वालीबाल और कबड्डी के मुकाबले करवाए गए।

वालीबाल का पहला फाइनल मैच रमन और आर्यभट्ट सदन की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें आर्यभट्ट सदन की टीम ने लगातार दो सैट जीतकर फाइनल अपने नाम किया। कबड्डी का पहला सेमीफाइनल आर्यभट्ट और रमन सदन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रमन सदन ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसी स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल भाभा और रामानुजम सदन की टीमों के मध्य हुआ। इसमें एक तरफा मुकाबले में रामानुजम सदन की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में रामानुजम की टीम ने कांटे के मुकाबले में रमन सदन को पराजित कर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने छात्रों के अनुशासित व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना प्रत्येक छात्र-छात्रा का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed