फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वालीबाल और कबड्डी में भाभा सदन अव्वल

वालीबाल और कबड्डी में भाभा सदन अव्वल

Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
वालीबाल और कबड्डी में भाभा सदन अव्वल
वॉलीबाल और कबड्डी में भाभा सदन अव्वल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में चौथे दिन वालीवाल और कबड्डी के मुकाबले करवाए गए। इनमें छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वालीबाल में जूनियर बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल आर्यभट्ट और रामानुजम सदन की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें एक तरफा मुकाबले में आर्यभट्ट सदन ने विजय हासिल की। जबकि दूसरा सेमीफाइनल भाभा और रमन सदन के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भाभा सदन की टीम ने जीत प्राप्त की। फाइनल भाभा और आर्यभट्ट सदन के मध्य खेला गया। इसमें भाभा सदन ने जीत हासिल की। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल रमन और रामानुजम सदन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रामानुजम सदन ने जीत प्राप्त की। जबकि दूसरा सेमीफाइनल आर्यभट्ट और भाभा सदन के मध्य हुआ। इसमें भाभा सदन ने जीत दर्ज की। इसके फाइनल में भाभा सदन ने रोमाचंक जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

वालीबाल के सीनियर बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल रमन और रामानुजम सदन की टीमों के मध्य हुआ। इसमें रमन सदन ने फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल आर्यभट्ट और भाभा सदन के बीच खेला गया। इसमें आर्यभट्ट सदन की टीम फाइनल में पहुंची। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन का आधार होते हैं। खेल के माध्यम से हमें संयोजित होकर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed