{"_id":"5995e8414f1c1b98128b47b2","slug":"151502996545-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। समायोजित शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन की शुरूआत कर दी। तीन दिवसीय धरने के बाद शिक्षामित्र 21 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार को अपनी दोहरी नीति बदलनी होगी।
बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बीएस कार्यालय पर धरना दिया। अंजू कश्यप ने कहा कि यदि सरकार अपनी दोहरी नीति को नहीं बदलती तो पूरे प्रदेश में शिक्षामित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार से शिक्षामित्र संगठनों के पदाधिकारियों की तीन बार वार्ता हो चुकी है। मगर सरकार ने तानाशाही का परिचय देते हुए शिक्षामित्रों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। नरेश कुमार ने कहा कि सरकार को अपना रवैया बदलना होगा। शुक्रवार को रोड शो के माध्यम से शिक्षामित्र जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर मांग पत्र सौंपेंगे। तीन दिन तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान अहसान मलिक, संजय सानियाल, निखलेश नागपाल, अहसान, अमित, मोहतसिम, शबनाज, फजर अहमद, अजय कर्णवाल, रविकांत यादव, कुलतार, फैय्याज, रेखा, धर्मवीर, जसविंद्र, प्रमोद, धर्म सिंह, मनीषा, संगीता, बाबर, सुखपाल, अमित, गुरदीप, प्रवेज आलम, नूरहसन, ऋषिपाल, संजय, राव मुनव्वर, रईस राव आदि मौजूद रहे।