{"_id":"5994a4ce4f1c1b272b8b4660","slug":"151502913742-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केंद्र सरकार पर जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 22 अगस्त को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया।
बुधवार को यूएफबीयू के तत्वाधान में बैंक कर्मचारियों ने पीएबी सिविल लाइन पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के संयोजक सुनील गुप्ता ने कहा कि 1991 से लेकर विभिन्न सरकारों द्वारा तथाकथित जनविरोधी बैंकिंग एवं श्रम सुधारों की जो नीतियां लागू की जा रही हैं, वह ना तो देश हित में है और ना ही बैंक कर्मचारियों एवं आम जनता के लिए सही है। कहा कि बैंक कर्मचारी इन सभी नीतियों का विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर कानून बनाए जाएं। राजीव जैन ने कहा कि आज एक तरफ तो गैर बंकिंग कार्य भी बैंक कर्मचारियों से करवाए जा रहे हैं और दूसरी ओर सरकार बैंक के रिक्त पदों पर भर्ती नहीं कर रही है, जिससे बैंक कर्मचारी खुद को दबाव में महसूस कर रहे हैं। स्टेट बैंक से संजय शर्मा ने कहा कि 22 अगस्त को बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों की नौ यूनियन के दस लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदीप शर्मा, शांति स्वरूप अरोड़ा, राहुल कपिल, अतुल चोपड़ा, डीके दीक्षित, केके गुप्ता, यशपाल सिंह राठी, वीर कुमार जैन, नावेद अली, नवनीत कौर, मौहम्मद आसिफ, सुरेंद्र खन्ना, बलदेव राज, अनुज बौद्घ आदि मौजूद रहे।