{"_id":"597397a34f1c1b7b268b45ee","slug":"151500747683-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से खफा ग्रामीणों ने बिजलीघर पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से खफा ग्रामीणों ने बिजलीघर पर की तालाबंदी
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से खफा ग्रामीणों ने बिजलीघर पर की तालाबंदी
लखनौती (सहारनपुर)। कम बिजली देकर रोस्टर में अधिक बिजली दर्शाने से खफा ग्रामीणों ने शनिवार को बिजलीघर पर धावा बोलकर वहां तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों के तेवर देख बिजलीकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही वे लौटे।
गंगोह-लखनौती मार्ग पर स्थित 11 केवी बिजली घर से पोषित बाढ़ीमाजरा, बुड्ढाखेड़ा, मेद्यनमजरा, बिश्नोट आदि गांवों के लोग शनिवार की दोपहर में ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा बिजली घर पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उनके रुख को देख कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर मौजूद रोस्टर रजिस्टर चैक किया तो उसमें सप्लाई ज्यादा दर्शाई गई थी। इससे ग्रामीण बिफर गये। जुल्फान, पप्पन, सोनू, अख्तर, गुरदयाल सिंह, सुमीत, धीर सिंह, अनुज कुमार, पाला, बाबू सिंह, तहसीन, हुकमचंद सिंह, जनक सिंह, अबू हसन आदि ग्रामीणों का कहना है कि रोस्टर मे पांच से छह घंटे आपूर्ति होना दर्शा रखा है। जब कि वास्तव में उन्हें एक घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पावर रूम में ताला डाल कर पूरे क्षेत्र की बिजली ठप कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे एसएसआई संजीव यादव और नगर काजी नयर, आशु, कामरान आदि मौअजिज लोगों ने अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को जर्जर लाइनों को ठीक कराने पर पूरी बिजली दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण लौटे। उधर, रोस्टर रजिस्टर में ज्यादा आपूर्ति दर्शाने के सवाल पर एसडीओ का कहना था कि वे शिकायत की जांच करेंगे। यदि सही पाई जाती है तो दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।