फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया

भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया

Sat, 22 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया
भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित ग्राम रामनगर एवं रामगढ़ दराअली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए संवैधानिक तौर पर संघर्ष करने की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को ग्राम रामनगर एवं रामगढ़ दराअली में भीम आर्मी का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संवैधानिक रूप से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी एक अराजनैतिक एवं पढ़े लिखे युवकों का संगठन है, जो शोषित एवं वंचित लोगों के हक की आवाज उठाती है। भीम आर्मी संविधान पर पूर्ण विश्वास करती है और संविधान का सम्मान करती है। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में प्रवीण गौतम, सचिन, टिंकू खन्ना, मेहरदास, नीटू, महक सिंह, टिंकू कपिल, विक्रम पुरी, लक्की गौतम, विनोद घेल्लेवाला, टीकम, रामकुमार, रोहित गौतम, राहुल गौतम, विनोद प्रधान, विजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed