{"_id":"597101ac4f1c1b26468b4568","slug":"151500578220-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने खुराफातियों से निपटने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने खुराफातियों से निपटने की चुनौती
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के सामने खुराफातियों से निपटने की चुनौती
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुकी है। जिससे शिव मंदिरों में आज जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहेगी। वहीं पुलिस के सामने खुराफातियों से निपटने की चुनौती है।
भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए अधिकांश भोले के भक्त अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों तक पहुंच चुके हैं। शिवालयों पर कांवड़ियों की भीड़ लगी है।
इस बार सहारनपुर में कई बार माहौल बिगड़ने से बचा है। खुराफातियों ने प्रयास तो पूरा किया। पहले एक महिला द्वारा कांवड़िए का जल गिराया जाना, फिर अंबाला रोड पर मांस के टुकड़े फेंकना, देवबंद में एक व्यक्ति द्वारा कांवड़ियों की गाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या करने जैसी घटनाओं ने माहौल को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन लोगों की समझदारी ने खुराफातियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। इन घटनाओं को देखते हुए खुराफातियों से निपटने की भी पुलिस के सामने चुनौती रहेगी।
सभी मंदिरों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कांवड़ रूट पर अंतिम कांवड़िए के गुजरने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। सभी शिवालयों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी को खुराफात का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।