{"_id":"5966703c4f1c1b87478b4719","slug":"151499885628-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर लोगों का प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बैंकिंग समय में कनेक्टिविटी बाधित होने से परेशान ग्राहकों ने बुधवार को यूूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बाहर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बैंक के उच्चाधिकारियों से कनेक्टिविटी दुरुस्त कराकर लेन-देन की व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की।
रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के बीच जब लोग पैसा जमा करने और निकालने पहुंचे तो कनेक्टिविटी डाउन होने पर उनका गुस्सा भड़क गया। लोगों ने रोष जताते हुए बैंक के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बैंक में आएं दिन कनेक्टिविटी डाउन होना आम बात हो गई है। इससे लेनदेन न होने के चलते ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उक्त बैंक की शाखा में पासबुक एंट्री की व्यवस्था भी नहीं है। कभी कभार ही एंट्री हो पाती है। अन्यथा उन्हें प्रिंटर खराब होने की बात कहकर टरका दिया जाता है। एटीएम मशीन भी अधिकांश बंद ही पड़ी रहती है। बैंक में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्राहकों ने चेतावनी दी यदि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार न हुआ तो उन्हें अपने खाते बंद करने को मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में योगेंद्र, नरेश, सुमिता, अमित, हेमलता, इसराइल, प्रदीप, देवेंद्र, मूलचंद, खालिद, बिट्टू, नरेश आदि रहे।
वहीं, शाखा प्रबंधक परशुराम ने बताया कि कनेक्टिविटी ऊपर से ही बाधित है। कनेक्टिविटी सही कराने को संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया।