फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध कब्जाधारियों को तहसील प्रशासन ने दिए नोटिस

अवैध कब्जाधारियों को तहसील प्रशासन ने दिए नोटिस

Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारियों को तहसील प्रशासन ने दिए नोटिस
अवैध कब्जाधारियों को तहसील प्रशासन ने दिए नोटिस
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। स्थाई व अस्थाई रूप से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं। इसके लिए तहसील प्रशासन ने 15 दिनों का समय अवैध कब्जाधारियों को दिया है। यदि समय रहते अवैध कब्जा धारकों ने ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।

रामपुर मनिहारान तहसील से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नानौता, जंधेडा, बड़गांव, रामपुर में ग्राम सभा व सरकारी भूमि पर ग्रामीणों व भूमाफियाओं ने स्थाई रूप से 86.471 व अस्थाई रूप से 320.127 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। स्थाई रूप से 2693 व अस्थाई रूप से 3922 स्थानों पर लोगों ने ग्राम सभा व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। तहसील प्रशासन ने इस संबंध में अपना रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी है। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि धारा 67 के तहत तहसीलदार कार्यालय की तरफ से अब तक 291 अवैध कब्जा धारकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। नोटिस भेजे जाने के 15 दिनों के बाद भी यदि अवैध कब्जा करने वालों ने स्वयं सरकारी व ग्राम सभा की भूमि को खाली नहीं किया तो उनके खिलाफ 447 आईपीएस की धारा के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कहां-कहां कितने हेक्टेयर पर कब्जे हैं।
स्थान स्थाई अस्थाई
रामपुर मनिहारान 23.549 47.402
जंधेडा शमसपुर 21.554 69.507
नानौता 16.509 112.918
बड़गांव 24.859 63.300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed