{"_id":"59496c934f1c1b796c8b45f0","slug":"151497984147-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने किए अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने किए अवैध निर्माण सील
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण ने किए अवैध निर्माण सील
सहारनपुर। अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध निर्माणों पर सील लगाई। इनमें दो अलग अलग स्थानों पर पांच दुकानें और एक आवासीय निर्माण शामिल है।
मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने चिलकाना रोड पर पुलिस चौकी के पास बनाई जा रही चार दुकानों को सील कर दिया। इनको नक्शा पास कराने के लिए प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि नक्शा जमा नहीं करने पर इन्हें सील कर दिया गया। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने हसनपुर चौकी के सामने बिना नक्शा पास कराए बनाई गई एक दुकान को सील किया। यहां से विकास प्राधिकरण की टीम दिल्ली रोड स्थित क्लेमन टाउन कालोनी पहुंची। यहां पर पहल सिंह द्वारा बिना नक्शा पास कराए करीब 200 वर्ग गज में बनाए जा रहे आवासीय निर्माण को सील किया गया। वित्त अधिकारी ने बताया कि इनको कई बार नोटिस जारी कर नक्शा पास कराने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं होने पर सील की कार्रवाई की गई है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, अवर अभियंता पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।