{"_id":"594821994f1c1bc95d8b459d","slug":"151497899417-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप
बेहट (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला झाबरी में स्थित नलकूप पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पांच दिन से फुंका होने से चार मोहल्लों में पानी का संकट गहराया हुआ है। विभागीय लापरवाही से लोग पानी की एक-एक बूंद को के लिए तरस गए हैं। लोगों ने नलकूप पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा पानी की आपूर्ति चालू कराने की मांग है।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे में जलापूर्ति के लिए अनेक जगहों पर नलकूप लगा रखे हैं। इसी श्रृंखला में मोहल्ला झाबरी में डा. महेंद्र आर्य के क्लीनिक के पास भी एक नलकूप है। उसे चलाने के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। इस नलकूप से झाबरी, पासरा, गुजरान, ऊंचा भाड़ सहित चार मोहल्लों में पानी सप्लाई होता है। इस नलकूप पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। इस कारण इन मोहल्लों मे पानी का संकट हो गया है। रमजान माह होने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए विभाग गंभीर नहीं है। सोमनाथ गुप्ता, सुरेश आर्य, जलील, नानू, मुस्तकीम, नसीम, यासीन, याकूब, आशू आदि ने बताया कि नगर पंचायत में मोबाइल ट्रांसफार्मर होने के बावजूद भी उसे यहां नहीं लगाया गया। लोगों ने जलापूर्ति को सुचारु कराने की मांग की है। अवर अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर स्टोर में जमा हो चुका है। उम्मीद है कि मंगलवार तक आपूर्ति चालू हो जाएगी।