{"_id":"593d977f4f1c1b02188b4587","slug":"151497208703-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर 14 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर 14 जून को
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला का रक्तदान शिविर 14 जून को
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की मानव सेवा को समर्पित पहल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को जिला अस्पताल में किया जाएगा। विश्व रक्तदाता दिवस पर यह शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ अन्य अधिकारी, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्य सिंह का कहना है कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैं। स्वस्थ होने पर 18 साल से लेकर 60 या फिटनेस के आधार पर उससे ज्यादा उम्र में भी रक्तदान किया जा सकता हैं। आपको बता दें कि अमर उजाला कई वर्षों से रक्तदाता दिवस पर शिविर का आयोजन करता रहा है।
रक्तदान करने से मुफ्त में होगी विभिन्न जांच
- रक्तदान करने से न केवल गंभीर मरीजों को लंबी जिंदगी मिलती हैं, जबकि रक्तदाता की विभिन्न जांच मुफ्त में ही हो जाती हैं। रक्त नमूने के परीक्षण में उच्च या निमभन रक्त रक्तचाप, शुगर, थाइराइड, एचआईवी जैसी जांच स्वत: ही हो जाती हैं।
विज्ञापन
सम्मानित होंगे सभी रक्तदाता
- 14 जून को रक्तदान करने वालों को अमर उजाला और जिला चिकित्सालय की ओर से मुफ्त में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यह सर्टिफिकेट न केवल रक्तदाता की भागीदारी का प्रमाण होगा, बल्कि यह अन्य लोगों के लिए रक्तदान में शामिल होने की प्रेरणा भी होगी।