फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 times of a voter or 16 times in the list

किसी मतदाता का 15 बार तो कोई 16 बार सूची में शामिल

Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
15 times of a voter or 16 times in the list
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद गंभीर गलतियां सामने आने लगी हैं। ग्राम पंचायत घोघरेकी की मतदाता सूची में गलतियों का यह आलम है कि किसी मतदाता का नाम 15 बार अलग अलग क्रमांक पर दर्ज है तो, किसी का 16 बार। इस बारे में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायतपत्र देकर जांच कराने और कई कई बार मतदाता बनने और इन्हें सूची में शामिल करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जगवीर सिंह, अमित, अंकित कुमार और रोहताश आदि ने शिकायतपत्र के साथ मतदाता सूची की फोटोकॉपी भी लगाई है, जिसमें स्पष्ट तौर पर मतदाताओं के नाम कई कई बार प्रकाशित हुए हैं। उसमें बताया कि क्रमांक 2595 से 2610 तक तबस्सुम पुत्री गुलजार का ही नाम है तो, क्रमांक 2611 से 2626 तक कौसर पुत्री गुलजार सूची में मतदाता है। इसके अलावा हुसनजहां पुत्री मोहम्मद इनाम, गुलफसा पुत्री बशीर, असमा पुत्री नफीस, उजमा पुत्री याकूब, तबस्सुम पुत्री सलीम, जैनब पुत्री मेहरबान, महविश पुत्री अशरफ, आसमीन पुत्री नफीस, रानी पुत्री गुलजार, फरमाना पुत्री नसीम, समीना पुत्री इनाम, नगमा पुत्री हसीब उर्फ लाला, सादिया पुत्री निसार, बुसरा पुत्री खुर्शीद , रहनुमा पुत्री नसीम, नरगिस पुत्री हसीब, समीम पुत्री हसीब के नाम कई कई बार अंकित हैं। उन्होंने मांग की है कि मतदाता सूची में फर्जीवाडा कर कई कई स्थान पर नाम दर्ज कराने वालों और इस कार्य को करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाए। क्योंकि सूची में एक ही मतदाता का नाम 15 अलग अलग क्रमांक पर दर्ज करने के पीछे चुनाव में अपनी ज्यादा वोट डलवाने की साजिश हो सकती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने उन्हें कहा कि मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं, जिनका निस्तारण होना अभी बाकी है। घोघरेकी गांव की मतदाता सूची को लेकर भी जांच कराई जाए और गलत एंट्री हटवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed