फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा में सत्संग समारोह की तैयारियां शुरू

सरसावा में सत्संग समारोह की तैयारियां शुरू

Sun, 03 Mar 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सरसावा में सत्संग समारोह की तैयारियां शुरू
सरसावा में सत्संग समारोह की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। राधा स्वामी धर्म गुरु बाबा गुरिंदर सिंह के पांच मार्च से शुरू होने जा रहे सत्संग समारोह के लिए सरसावा में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सत्संग सुनने के लिए आने वाले जनसमूह की समुचित व्यवस्था के लिए मेजर सेंटर सत्संग क्षेत्र के अंदर तथा बाहर सेवादार दिन-रात कार्य में लगे हुए है। इसमें दो लाख से अधिक श्रद्धालुआें के पहुंचने की संभावना है।
राधास्वामी सत्संग स्थल के बाहर राजमार्ग पर गड्ढों को भरा जा रहा है तथा राजमार्ग के दोनों ओर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही हैं। साथ ही सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर दिशा सूचक तथा जानकारी संबंधित बोर्ड टांगकर श्रद्धालुओं को संभावित परेशानी से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरसावा में राजमार्ग पर पिलखनी के पास राधा स्वामी सत्संग व्यास का मुख्य केंद्र है जहां पांच एवं छह मार्च को सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राधा स्वामी सत्संग के धर्म गुरु बाबा गुरिंदर सिंह अपनी दिव्य वाणी से संगत को निहाल करेंगे। इस आयोजन में तीन से चार लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि राधा स्वामी गुरू बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों चार मार्च की शाम को हेलीकॉप्टर से सत्संग क्षेत्र के भीतर बने आवास में पहुंच जाएंगे तथा पांच मार्च को सुबह नियत समय पर पहले बाबाजी दर्शन देंगे और इसके पश्चात श्रद्धालु बाबाजी की दिव्य वाणी को सुनेंगे। बताया जाता है कि कि बाबाजी का सत्संग सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। चार एवं पांच मार्च को रेलवे द्वारा सरसावा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का अस्थाई ठहराव करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इससे सत्संग में आने वाले श्रद्धालु सुलभ तरीके से सत्संग स्थल पर पहुंच सकें। स्थानीय रेलवे अधीक्षक को ट्रेनों के ठहराव की सूची भी जारी कर दी गई है।
श्रद्धालुओं को सत्संग पहुंचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए राधास्वामी मेजर सेंटर की दर्जनों बसे रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर सीधे मेजर सेंटर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं को पूरी तरह से धार्मिक माहौल मिले इसके लिए राधास्वामी सेवादारों ने सरसावा तथा पिलखनी रेलवे स्टेशनों को चकाचक कर दिया है तथा कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को टोकन देने की व्यवस्था पुख्ता कर ली है।

राजमार्ग पर स्थित राधास्वामी मेजर सेंटर के बाहर भी टूटी सड़कों की मरम्मत के अलावा अनेक पुलियों का निर्माण किया गया है। साथ ही राजमार्ग से रजबहे के किनारे बिड़वी तथा हरड़ाखेड़ी की ओर वाले कच्चे मार्गों को भी दुरुस्त कर दिया गया है। बाबाजी के दर्शन करने एवं उनकी वाणी को सुनने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। सड़कों पर जाम लगने की समस्या से बचने के लिए हजारों सेवादार अंबाला से रुड़की तथा देहरादून तक सड़को पर तैनात रहकर सम्पूर्ण व्यवस्था संभालेंगे। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। साथ ही सत्संग स्थल पर अनेको विशाल स्क्रीन लगा दिए गए हैं, जिससे सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से बाबाजी के दर्शन एवं वाणी को सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed