फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यह तो था नमूना, दो दिन में लाहौर पर कब्जा कर सकती है भारतीय सेना

यह तो था नमूना, दो दिन में लाहौर पर कब्जा कर सकती है भारतीय सेना

Wed, 27 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
यह तो था नमूना, दो दिन में लाहौर पर कब्जा कर सकती है भारतीय सेना
सहारनपुर। भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में की गई बमबारी से आतंकवाद की कमर टूट गई है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह एयर स्ट्राइक तो नमूना मात्र है। युद्ध हुआ तो भारतीय सेना दो दिन में लाहौर सहित पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगी। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। क्योंकि, जहां एयर स्ट्राइक हुई है, वहां जैश-ए-मोहम्मद के कई बड़े कैंप थे। भारत ने दुनिया को बताया कि हम अपनी रक्षा करना अच्छी तरह जानते हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तैनात रह चुके पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मोहर सिंह का कहना है कि पुलवामा हमले का बदला भारतीय वायुसेना ने ले लिया है। बालाकोट में कई आतंकी शिविरों को सफलता पूर्वक नष्ट किया गया है। इस इलाके में वर्ष 2000 के बाद जैश-ए-मोहम्मद के शिविर संचालित थे, जिन्हें पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना का संरक्षण मिला था। युद्ध हुआ तो भारतीय सेना दो दिन में लाहौर सहित पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर लेगी।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तैनात रहे नकुड़ निवासी पूर्व कैप्टन जसबीर सिंह का कहना है कि भारतीय वायुसेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। यह तो पाकिस्तान के लिए नमूना मात्र था। लाइन ऑफ कंट्रोल का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान में घुसकर मुजफ्फराबाद और बालाकोट में आतंकियों का खात्मा किया गया। इस इलाके में जमीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करना थोड़ा मुश्किल होता, जिसमें भारतीय सेना के जवानों को हानि पहुंच सकती थी। मगर, भारतीय वायुसेना ने सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में कम से कम 250 से 350 आतंकी मारे गए हैं। क्योंकि, यहां बड़े पैमाने पर आतंकवादियों के कैंप संचालित थे। पूर्व कैप्टन रामनिवास तिवारी का कहना है कि पूरी प्लानिंग के साथ हमारी वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की है। इस एयर स्ट्राइक ने दुनिया को बताया है कि भारत अपनी रक्षा अच्छी तरह जानता है, जिस जगह पर कार्रवाई की गई है, वहां घना जंगल है। जहां पर कई वर्षों से आतंकी कैंप संचालित हो रहे थे। जैश-ए-मोहम्मद यहीं पर फिदायीन तैयार करता था। जांच एजेंसियों को हाल ही में जानकारी मिली थी कि पुलवामा हमले के बाद दोबारा आतंकी ऐसी कायराना हरकत सकते हैं, लेकिन भारत ने आतंकियों की कमर तोड़ दी है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जल्द यह सबके सामने आ जाएगा। हमारी तीनों सेनाएं किसी कम नहीं है। कुछ ही घंटों में दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिटा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed