{"_id":"5c6866c5bdec2225060d872c","slug":"141550345925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
सहारनपुर। जवानों की शहादत पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पंजाबी समाज ने कांग्रेस नेता नवजोज सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर विरोध जताया। बेरीबाग स्थित गीता मंदिर चौक पर एकत्र होकर पंजाबी समाज के लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों की शहादत पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की निंदा की। लोगों ने सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। केंद्र सरकार से सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, पंडित अनिल, पंडित अरुण, दीपक रहेजा, संजय बठला, राजीव, अनिल, प्रवीण गाबा, अजय छोकरा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, विजय कुमार उपस्थित रहे।
सैनिकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग
सहारनपुर। दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौधरी चेंबर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता समाज शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र सिंह, अभय सैनी, विवेक कौशिक, अनिल त्यागी, विक्रम सिंह, शिव शंकर, देवेंद्र सिंह, महावीर प्रधान, कमल भंडारी, नरेंद्र शर्मा, राधेश्याम, मदनपाल प्रजापति उपस्थित रहे।
---
- श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। चंद्रनगर स्थित एक सभागार में समाज कल्याण युवा संस्था और विविध कला संस्थान के पदाधिकारियों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान वेद प्रकाश पोपली, रामकुमार शर्मा, सरदार दलजीत सिंह, अल्पना तलवार, अशोक पोसवाल, नीना शर्मा, सुनीता कालिया, हरीश, जितेंद्र नागर मौजूद रहे। वहीं, खलासी लाइन सरदार पटेल मार्ग पर आर्य समाज में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यज्ञ किया गया। पंडित सुरेंद्र चौहान ने मंत्रोच्चारण किया और राष्ट्र की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। विजय कुमार गुप्ता, डाक्टर पूर्णचंद, नरेंद्र गर्ग, राजकुमार, रमेश राजा, रविकांत राणा, बाबूराम यादव, राजकुमार आर्य, अनिल मारवाह, सुषमा, रेखा, रोशनलाल, विजय चावला आदि मौजूद रहे।