फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्थानांतरण, निलंबन नहीं अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई : डीएम

स्थानांतरण, निलंबन नहीं अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई : डीएम

Sun, 17 Feb 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण, निलंबन नहीं अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई : डीएम
स्थानांतरण, निलंबन नहीं अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता पाई जाएगी तो निलंबन अथवा स्थानांतरण नहीं बल्कि सीधे शासन स्तर से बर्खास्तगी होगी। एसडीएम और सीओ से कहा कि जिन गांवों में शराब मिली है, वहां के बीट सिपाही, चौकीदार, लेखपाल, ग्राम प्रधान, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बैठक करें। जब तक एसआईटी जांच पूरी नहीं कर लेगी, तब तक किसी का भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारियों को आगाह किया कि अब घटना होने का इंतजार न करें। किसी भी अप्रिय मामले की सूचना मिलने पर बलपूर्वक प्रभावी कार्रवाई की जाए। हर छोटी घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी बीएस सोढी को सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों को कम से कम दो घंटे क्षेत्र में जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार से कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना संबंधित थाना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देने के निर्देश दें। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को दुकानों पर छापे मारकर मिलावट और अवैध सामग्री पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को सभी ग्राम प्रधानों, जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी प्रधानाध्यापक, सीएमओ को सभी आशा कार्यकर्ताओं, बीएसए को सभी अध्यापकों, डीएसओ को सभी कोटेदारों की सूची सभी एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारियों को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने सभी एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी से कहा कि अवैध ढाबों को जेसीबी लेकर ध्वस्त करा दें। अवैध शराब मिलने पर अब सभी मुकदमों में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों पर एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी निरन्तर नजर रखें। अपराधी अगर हरियाणा में हो तो वहां पर भी दबिश डालें, दो गांव रोजाना भ्रमण करें। आगामी 10 दिनों में ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई की जाए। अनाधिकृत मेडिकल स्टोर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। वहीं, रविदास जयंती पर परंपरागत जुलूस और रूट नहीं बदलना चाहिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शेरी के अलावा एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी एस0डी0एम0, सभी थानाध्यक्ष के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

---------
-- तीन दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने निर्देश दिया कि रविदास जयंती पर 17 फरवरी की रात 11 बजे से 20 फरवरी की सुबह 10 बजे तक जनपद की समस्त देशी, विदेशी शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को इसका पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed