फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समाज हित के कार्यों को दिया जाएगा बढ़ावा- शर्मा

समाज हित के कार्यों को दिया जाएगा बढ़ावा- शर्मा

Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
समाज हित के कार्यों को दिया जाएगा बढ़ावा- शर्मा
सहारनपुर। परशुराम सामाजिक संस्था की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज हित के कार्य करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड पर एक बैंक्वेट हाल में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में परशुराम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि युवाओं को एकजुट करने के लिए संगठन का गठन किया गया, जिसमें 100 अति महत्वपूर्ण सदस्यों को जोड़ा गया तथा प्रत्येक सदस्य के साथ 10 सक्रिय सदस्य बनाकर 1000 सदस्यों का संगठन बनाया है। यह संगठन गैर राजनीतिक होगा तथा सभी के विचारों को संगठन में रखकर समाज हित के कार्य किए जाएंगे। ब्राह्मण समाज के साथ ही सर्वसमाज के हित में लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी समाज का व्यक्ति यदि संगठन के पास आकर अपनी समस्या बताता है, तो उसकी पूरी मदद की जाएगी।
छात्र नेता राहुल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के शिक्षित बेरोजगारों को सही दिशा दिखाने का कार्य किया जाएगा। युवाओं की नई टीम बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नितिन शर्मा, ग्राम प्रधान विकास शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, मनोज शर्मा, दुष्यंत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा ने भाजपा सरकार में ब्राह्मणों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। छुटमलपुर से आए विष्णु शर्मा ने कहा कि गांव करौदी से ब्राह्मण परिवार को उत्पीड़न की वजह से गांव से पलायन तक करना पड़ गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आनंद सिरसका, सुखविंद्र शर्मा, राजन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, बबलू, प्रवीण शर्मा, अनुज शर्मा, विजय शर्मा, मोनू शर्मा, मोनू पंडित, श्रीपाल शर्मा, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, अतुल शर्मा, दिशांत शर्मा, आधार शर्मा, अनुज शर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। भविष्य में विशाल ब्राह्मण सम्मेलन करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed