{"_id":"5c2d0511bdec2256dd106423","slug":"141546454289-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में वसूला जाएगा वाटर टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में वसूला जाएगा वाटर टैक्स
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों में भी वॉटर टैक्स वसूला जाएगा। फरवरी माह से प्रत्येक परिवार को 70 रुपये जलकर देना होगा। जनपद में ऐसी 35 ग्राम पंचायतें हैं, जहां ओवरहेड वॉटर टैंक और पाइप लाइन प्रोजेक्ट चल रहा है। इन्हीं ग्राम पंचायतों में जलकर लिया जाएगा।
जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में से 35 में ओवरहेड वॉटर टैंक व पेयजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जबकि 12 ग्राम पंचायतों में यह प्रोजेक्ट लगाने तैयारी है। अभी तक इन 35 ग्राम पंचायतों में जलकर नहीं वसूला जाता था। इस कारण पंप ऑपरेटर का खर्चा और नलकूप का बिल जमा कराने में विभाग को दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब शासन के निर्देशानुसार इस समस्या को दूर करने के लिए जलकर वसूलने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में दो दिन पूर्व सहारनपुर आए पर्यावरण एवं जल गुणवत्ता सलाहकार रंजीत कुमार पांडेय ने जल निगम और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें ओवरहेड वॉटर टैंक से संबंधित खर्च को देखते हुए प्रत्येक परिवार से 70 रुपये जलकर वसूलने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विभाग ने योजना बना ली है। इन परिवारों को प्रत्येक माह पानी का बिल दिया जाएगा। इसके अलावा 12 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड वॉटर टैंक व पेयजल पाइन लाइन बिछाने की तैयारी चल रही है। पानी की सप्लाई शुरू करने के बाद इन ग्राम पंचायतों में भी जलकर निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक दुष्यंत सिंह का कहना है कि जिन गांवों में ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है, वहां पर अगले माह से जलकर वसूलने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।