फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरियाणा रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू

हरियाणा रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Wed, 02 Jan 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू
सहारनपुर। रोडवेज ने साल के पहले ही दिन सहारनपुर के लोगों को तोहफा दिया है। सहारनपुर डिपो से हरियाणा के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू करा दिया गया। सहारनपुर से शामली के कस्बों में होकर बसें हरियाणा के विभिन्न शहरों तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा रूट पर बसों के संचालन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर की कार्यशाला में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि किसी शहर के विकास के लिए यातायात संसाधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहारनपुर के लोगों के लिए बसों की इस सुविधा से काफी लाभ होगा। साल के पहले दिन यह सहारनपुर के लोगों के लिए यह बड़ा तोहफा है। हरियाणा के रूट पर जितने भी आबादी वाले क्षेत्र हैं ,सभी इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि सहारनपुर से विभिन्न ग्राम्य क्षेत्रों सहित हरियाणा के समीपवर्ती नगरों के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर पानीपत के लिए जाने वाली बसें वाया थानाभवन-कैराना, गंगोह, चौसाना, ऊन, झिंझाना, कैराना के लिए चलेंगी। करनाल के लिए जाने वाली बसें वाया यमुनानगर, इंद्री होकर तथा कुरुक्षेत्र के रूट पर चलने वाली बसें वाया यमुनानगर, पीपली होकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से पानीपत के लिए सुबह सात बजे, आठ बजे और साढ़े आठ बजे चलेगी, करनाल के लिए सुबह 8.55 बजे एवं 10.25 बजे चलेगी, जबकि कुरुक्षेत्र के लिए सुबह 9.40 बजे एवं 11.10 बजे चलेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार, स्टेशन प्रभारी कुलदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता सीनियर फोरमैन ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed