{"_id":"5bf6feeebdec22418e1ad3f3","slug":"141542913774-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरे के लिए रोडवेज ने लगाईं 50 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरे के लिए रोडवेज ने लगाईं 50 बसें
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज ने गंगा स्नान के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार रूट के लिए 50 बसों का लगाया गया है।
गंगा दशहरा पर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने इस रूट पर विशेष व्यवस्था की है। हालांकि इस रूट पर पहले से ही काफी बसें हैं, लेकिन गंगा दशहरा को देखते हुए सहारनपुर से हरिद्वार तथा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली बसों को वाया हरिद्वार समेत 40 बसों का संचालन किया गया है, जबकि दस बसों को तत्काल संचालन के लिए रखा गया है। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर दूसरे रूट से दस बसों को हटाकर हरिद्वार रूट पर चलाया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि हरिद्वार रूट पर चालीस बसें चलाई गईं हैं, जिनमें कुछ सहारनपुर-हरिद्वार-दिल्ली हैं। जबकि दस बसों को तैयार रखा गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य रूटों से हटाकर हरिद्वार रूट पर लगाया जाएगा। यह व्यवस्था गंगा दशहरा के मद्देनजर की गई है।