फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया भजन कार्यक्रम

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया भजन कार्यक्रम

Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित किया गया भजन कार्यक्रम
गंगोह (सहारनपुर)। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत बुधवार रात भजनामृत महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित जागरण में विख्यात भजन गायकों ने अपनी मधुर वाणी में बाबा श्याम के भजनों की अमृत वर्षा की। उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से भी श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

रामबाग रोड पर पवित्र ककराली सरोवर किनारे आयोजित भजन कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व समाजसेवी सरदार अरविंदपाल कपूर, सचिन गोयल एवं पूर्व सभासद मनीष गर्ग ने मुख्य पूजन कराया। जिपं सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, अजीत राणा और विजय जिंदल ने ध्वज पूजन कराया। बाबा का श्रृंगार श्री श्याम परिवार, सुखी परिवार के मनीष अग्रवाल ने किया। बाबा श्याम एवं गणेश आदि देवों का माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत हरी इंस्टीट्यूट के संस्थापक चौधरी हरीपाल सिंह और डायरेक्टर मयंक चौधरी ने दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विख्यात भजन गायक गिरीराज शरण जयपुर, आकांक्षा मित्तल लखनऊ और चंद्रमोहन नेगी दिल्ली ने आएगा आएगा आएगा, लीले चढ सावरां आएगा, कीर्तन की है रात, आ गया जन्मदिन मेरे श्याम का, काली कमली वाला मेरा यार, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, दुनिया से मै हारा तो आया तेरे द्वार, मेरी सुन लो करुण पुकार ओ शीश के दानी आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति सागर में डुबकियां लगाते रहे। छप्पन भोग एवं भव्य दरबार विशेष आकर्षण रहे। संचालन पीयूष गोयल सोनू ने किया। रविशंकर गर्ग, नन्हा अग्रवाल, शशांक गोयल, उदित गर्ग, मामचंद, अशोक गर्ग, अंशुल गोयल, सुशील सिंघल, दिशू नामदेव, आदित्य जिंदल, अर्पित बंसल, राकेश गोयल, समर्थ गोयल, निखिल गर्ग, सुनील जिंदल, यश गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed