फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विश्वकर्मा समाज ने किया सियासी भागेदारी

विश्वकर्मा समाज ने किया सियासी भागेदारी

Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा समाज ने किया सियासी भागेदारी
विश्वकर्मा समाज ने किया सियासी भागेदारी का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा की बैठक में समाज को उच्च शिक्षित करने, कुरीतियों को समाप्त करने और संगठित होकर सियासी भागेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि महासभा को शहर से लेकर गांव तक सभी जगह मजबूत किया जाएगा।

रविवार को गांधी पार्क स्थित रोटरी हॉल में आयोजित बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सेवानिवृत्त तहसीलदार प्रकाशचंद धीमान ने कहा कि संगठन का उददेश्य विश्वकर्मा धीमान समाज को उसके प्राचीन गौरवशाली इतिहास का बोध कराकर जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज को एकजुट करने से लेकर राजनीतिक भागेदारी करने तक का काम जोर शोर से करेगा। महासचिव दुष्यंत कुमार मुन्ना ने कहा कि समाज के युवा बुर्जुगों के मार्गदर्शन में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। सचिव डॉ. केपी सिंह धीमान ने कहा कि समाज अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के साथ ही राजनीतिक भागेदारी सुनिश्चित करे। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। पूर्व चेयरमैन राजकुमार धीमान, गागलहेडी के प्रधान बिजेंद्र धीमान, भाजपा जिला मंत्री बोधराम धीमान, उपाध्यक्ष संजय धीमान, रमेशचंद फौजी, सचिन धीमान, प्रमोद धीमान, सरजीत धीमान, हर्ष धीमान, सरमन धीमान, महेंद्र धीमान, रेणू धीमान, पवन धीमान आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed