{"_id":"5b3a722e4f1c1b115c8b469f","slug":"141530556974-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद धमाके में 12 लोगों की हत्या पर सिखों ने रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद धमाके में 12 लोगों की हत्या पर सिखों ने रोष जताया
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद उत्तर प्रदेश सिख फोरम और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा ने अफगानिस्तान के जलालाबाद में हुए धमाके में 12 सिखों व हिंदुओं की हत्या पर गहरा रोष जताते हुए केंद्र सरकार से आतंकवादी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गुरुद्वारा साहिब स्थित दशमेश हॉल में बैठक में उत्तर प्रदेश सिख फोरम के महामंत्री इंद्रपाल सिंह सेठी ने कहा कि आतंकवाद के नाम पर बेगुनाह लोगों की हत्या आखिर कब तक जारी रहेगी। दुनिया के देशों को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे। वरना भविष्य में आम आदमी का जीवन कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेगा। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश जैसे देशों में अल्पसंख्यक हिंदू व सिख नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। धर्म के नाम पर आतंक फैला रहे आईएस जैसे संगठन इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमानों को चाहिए कि वह इन संगठनों का विरोध करते हुए इनके खिलाफ आवाज बुलंद करें तभी दुनिया में अमन कायम हो सकता है। उपाध्यक्ष सरदार बालेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद ने सारी दुनिया का जीना दूभर कर दिया है। आए दिन कहीं न कहीं बेगुनाह लोगों को बिना किसी जुर्म के मौत के घाट उतारा जा रहा है। जो भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। इस मौके पर विजय गिरधर, विकास अरोरा, श्याम लाल भारती, डा. महेंद्र सिंह सोढ़ी, भगवान सिंह, हरीश गिरधर, जोगेंद्र सिंह कपूर, अरविंदर सिंह, गुरविंदर छाबड़ा, बलदीप सिंह, राजपाल नारंग, विजय गिरधर, चंद्रदीप सिंह, अमृत सिंह आदि रहे।